Skip to main content

लिव-इन में रहने वाले युवक ने ही युवती का शव नहर में फेंका था

 अलवर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र से दो माह से लापता युवती के मामले में पुलिस की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लिव-इन में रहने वाले युवक ने ही युवती का शव नहर में फेंका था


https://www.highrevenueformat.com/e711dbbae30ae55d9b78de8893afc137/invoke.js
। पुलिस ने अब आरो​पी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 21 अगस्त को सुशीला के मामा सतबीर चौधरी निवासी रघुनाथपुर, थाना सूरजगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुशीला 30 जून से लापता थी। पुलिस ने नीमराना में रह रहे संदीप राजपूत (38) पुत्र नंदू सिंह निवासी चुड़ीना, पचेरी, झुंझुनूं को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।लिव-इन पार्टनर संदीप राजपूत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 30 जून को सुशीला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने शव को कार में रखकर हरियाणा के झज्जर सदर थाना क्षेत्र के सिलानी गांव के पास नहर में डाल दिया था। नीमराना पुलिस सोमवार को संदीप को साथ लेकर झज्जर सदर थाने पहुंची। वहां पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई को इसी नहर से एक युवती का शव मिला था।अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने फोटो से की पहचान

झज्जर पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को सिलानी गांव के पास नहर से अज्ञात युवती का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर 3 जुलाई को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। 5 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद शव का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया गया। झज्जर पुलिस ने मृत युवती के फोटो परिजनों को दिखाए, जिस पर परिजनों ने फोटो के आधार पर उसकी पहचान सुशीला के रूप में की।मैसेज आने पर परिजनों को चला था बेटी के बारे में पता

जांच में यह भी सामने आया कि 30 जून को सुशीला के मोबाइल से परिजनों को मैसेज भेजा गया था। इसमें उसने अपनी पसंद से शादी करने और प्रेग्नेंट होने की बात लिखी थी। इसके बाद परिजनों को युवती से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। झज्जर सदर थाना पुलिस ने संदीप को हत्या के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि सुशीला ने मोबाइल से खुद मैसेजे भेजे थे या फिर किसी और ने भेजे।2 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे

सुशीला और संदीप 2 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों पिछले चार महीने से नीमराना तालाब के पीछे प्रदीप चौधरी के मकान में किराए पर पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। दोनों नीमराना की एक कंपनी में काम करते थे। पुलिस के अनुसार संदीप पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल झज्जर सदर थाना पुलिस ने संदीप को हिरासत में लेकर मामले की जांच और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को नहर में डालने के पीछे युवक की वास्तविक मंशा क्या थी।

Comments

Popular posts from this blog

Potty Training in 7 Days: The Accident-Free Method for Busy Owners

 Potty Training in 7 Days: The Accident-Free Method for Busy Owners Make potty training easier with a simple, practical 7-day plan designed for busy dog owners. Learn how to build consistent routines, recognize potty signals, handle accidents calmly, and use positive reinforcement effectively. Includes a printable schedule to help you stay organized, reduce stress, and create better habits for a happier, cleaner home.

What Can Dogs Eat? 50 Human Foods Dogs Can and Can’t

What Can Dogs Eat? 50 Human Foods Dogs Can and Can’t Eat Have you ever looked at your dinner and wondered, “Can my dog eat this?” You’re not alone. Dogs seem to know exactly when you’re eating something delicious. One look with those big eyes, and suddenly you’re tempted to share your food. But not every human food is safe for dogs. Some foods can make a healthy dog sick, while others can be extremely dangerous. The good news is that there are also plenty of everyday foods that dogs can safely enjoy in small amounts. In this guide, we’ll cover 50 common human foods dogs can and can’t eat , including fruits, vegetables, meats, snacks, and foods you should keep far away from your dog. Important: Even foods considered safe should generally be given in moderation and prepared without ingredients such as onion, garlic, excessive salt, or added seasonings. If your dog eats a potentially toxic food, contact your veterinarian or an appropriate pet poison service promptly. 20 Hu...